






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के गांव उत्तमामदेसर में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण विधायक गिरधारीलाल महिया ने किया। महिया ने कहा कि भारत के विकास के लिए जरूरी है कि गांवो का विकास हो। गांव में पंचायत भवन के निर्माण से सैंकड़ो ग्रामीणों के कार्यों को गति मिल सकेगी और पंचायत प्रशासन का आमजन से सीधा जुड़ाव हो सकेगा। महिया ने अपने कार्यकाल के अनेक कार्यों की जानकारी भी दी। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि रेवंतराम नायक ने विभिन्न मांगो का मांगपत्र विधायक को सौंपा और पूरी करवाने की मांग की। महिया ने सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महिया मुख्य अतिथि के रूम में शामिल हुए। समारोह में नोखा प्रधान आत्माराम तर्ड, विकास अधिकारी राजेश व्यास, साजन वसी सरपंच बख्शाराम, बेरासर सरपंच हरिराम सारण, मसूरी सरपंच संग्रामराम हुड्डा, लालमदेसर बड़ा के सरपंच कैलाश गोदारा, लालमदेसर छोटा सरपंच सावंताराम गोदारा, बादनूं सरपंच मालाराम कुम्हार, कूकणीया सरपंच प्रतिनिधि केशूराम, पूर्व सरपंच रामकिशन तर्ड़, प्रभुराम, नारायणराम हुड्डा, राजूराम घणघस, हीराराम ढाल, वार्डपंच भैरूसिंह व कानसिंह, एईएन रीटा कुरड़िया, पंचायत स्टाफ सहित उत्तमामदेसर व आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।




