May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2022। सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव की घटनाएं समाज में लगातार सामने आ रही है। नोखा क्षेत्र की निवासी एक 19 वर्षीय युवती ने श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एक युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर दोस्ती कर पहले विश्वास में लेने और बाद में धमकाने, ब्लैकमेल करने, अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी इस्टां आईडी पर श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास निवासी अभिषेक पुत्र करणीदान पेड़िवाल की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट एस्पेट करने के बाद मैसेज से बातचीत होने लगी। युवक ने बातों में लेकर उससे उसका फोटो मंगवा लिया। बाद में अभिषेक ने फोटो एडिट कर अश्लील बना देने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से निवस्त्र वीडियो कॉल करवा लिए। युवक ने वो वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लिए व पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी। इस पर युवती ने अपनी इंस्टा आईडी डिलीट कर दी लेकिन युवक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो डाउनलोड कर उसकी लज्जा भंग की। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने नासमझी व डर के कारण युवक से वीडियो कॉल कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद करेंगे।