






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2023। आज राष्ट्रीय बेटी दिवस पर समाज में जहां बेटी के मान सम्मान के आयोजन किए गए वहीं क्षेत्र में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता के घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म कर पीड़िता के फोटो वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बीती रात हुई शर्मनाक घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति व सास ससुर के साथ पुलिस थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका 28 अगस्त 2023 को मैंने प्रेम विवाह किया और इसी से नाराज रिश्तेदार मुझसे व ससुराल वालों से रंजिश रखते है। पीड़िता ने बताया कि वे समाज से बाहर निकालने व जान से मारने की धमकी देते है। पीड़िता ने बाडेला निवासी चुन्नाराम पुत्र दुलाराम, सीताराम पुत्र ईसराम तथा कुनपालसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र गणेशाराम, किसनाराम पुत्र गणेशाराम, राजूराम पुत्र मदनलाल, गणपतराम पुत्र कोजुराम, सुखराम पुत्र कुमाराम, राजूराम पुत्र मोतीराम के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूर्व में आरोपियों ने बलात्कार कर बदनाम करने की धमकी दी तथा 23 सितंबर 2023 को गणपतराम ढाणी के आस पास चक्कर काट रहा था। रात करीब 2 बजे चार पांच जने एक राय होकर धारदार हथियारों के साथ हमारी ढाणी में घुसे, चौक में सो रहें सास ससुर पर हमला कर दिया। आरोपी आंगन में घुसे और पति से मारपीट करते हुए विवाहिता को दूसरे कमरे में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके फोटो वीडियो बनाए। पीड़िता ने बताया कि उसे व उसके परिवार को जान माल का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।




