






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2023। दिवंगत मुकेश गंगपारिया की प्रथम पुण्य तिथि पर आज प्रजापति भवन में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा व रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नेता व युवा पहुंच रहें है। 9 बजे प्रारंभ हुए इस शिविर में शाम 5 तक रक्तदान संग्रहण किया जाएगा। शिविर श्रद्धांजलि सभा के साथ प्रारंभ हुआ और दिवंगत को पुष्पांजलि दी गयी। रमेश बासनीवाल ने मुकेश गंगपारिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उनकी असमय मृत्यु को समाज सेवा क्षेत्र में क्षति बताई। सरदारशहर रोड बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन के सदस्यों ने व आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने, विश्व हिंदू परिषद, लॉयन्य क्लब, नागरिक विकास परिषद, अणुव्रत समिति के प्रतिनिधियों ने गंगपारिया को पुष्पाजंलि अर्पित की। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व प्रधान छैलूसिंह, यूथ कांग्रेस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, लकेश चौधरी ने श्रद्धाजंलि देते हुए युवाओं से रक्तदान की अपील की। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने गंगपारिया परिवार को सांत्वना देते हुए रक्तदान शिविर के आयोजन को मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान बताया। परिवार सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्वंयसेवक शिविर में व्यवस्थाएं संभाल रहें है। शिविर में पीबीएम की रक्त संग्रहण टीम द्वारा सेवाएं दी जा रही है और बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने पहुंच रहें है। इस दौरान महावीर प्रसाद अड़ावलिया, पार्षद रामसिंह, रजत आसोपा, कैलाश प्रजापत, श्याम जोशी, श्याम जोशी, श्याम सारस्वत, विशाल सैनी, अशोक गुर्जर, चांदरतन प्रजापत, चादंरतन प्रजापत, उमाशंकर प्रजापत, देवकिशन प्रजापत, किशोरीलाल प्रजापत, प्रदीप माली, रमेश सारस्वत, सांवरमल गुरावा, विक्की प्रजापत, मूलचंद स्वामी सहित अनेक स्वयंसेवक सेवा कार्य में योगदान दे रहें है।





























