






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2023। न्यूज एक्सप्रेस में अब पाठक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पढ़ेंगे सभी छोटी बड़ी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरें एक साथ। आप रोजाना न्यूज एक्सप्रेस प्रथम व न्यूज एक्सप्रेस द्वितीय में पढ़ेंगे अनेक अपडेट्स एक साथ देखें सभी फोटो के साथ।
पल्स पोलियो प्रशिक्षण 24 को, चिकित्सा कर्मी होंगे शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पल्स पोलियो के प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण का आयोजन 24 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 11 बजे आयोजित होगा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने बताया कि प्रशिक्षण में क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका सहित इस कार्यक्रम में लगे सभी कार्मिक प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहेंगे।
योगाचार्य ओमप्रकाश भुवाल ने किया योग दिवस पर आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योगाचार्य ओमप्रकाश भुवाल ने बुधवार शाम अनुराधा कायाकल्प सेंटर में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षाविद् रूपचंद सोनी ने ध्यान व प्राणायाम के बारे में जानकारी दी। शंकरलाल भुवांल, कानाराम तर्ड, गोपाल शर्मा, दुर्गादत्त पालीवाल, प्रेमलता डागा, रामकन्या प्रजापत, मानसी पालीवाल, बंसी नाई उपस्थित रहें। भुवाल ने सभी का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया व योग के साथ खान पान पर ध्यान देने की बता कही।

अणुव्रत समिति ने मनाया योग दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति के सदस्यों ने नानूदेवी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में योग किया। समिति अध्यक्ष ने योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने की प्रेरणा दी। शिव स्वामी, लकेश चौधरी, हेमनाथ जाखड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।

उर्मिला सांई व लोकेश हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बीकानेर जिले में आयोजित वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता में गांव लिखमादेसर की बालिका उर्मिला पुत्र ओमप्रकाश सांई व बालक लोकेश पुत्र अशोक पारीक प्रथम स्थान पर रहें। दोनों को 21 जून को बैंक द्वारा बीकानेर में आयोजित एक समारोह में प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों सहित बालकों के स्कूल स्टाफ ने भी उन्हें जिले में प्रथम आने पर बधाई दी है।

लालचंद ने हासिल किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के जूडो खिलाड़ी लालचंद ने राज्स स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। जूडो कोच नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान राज्य जूडो संघ द्वारा आयोजित कैडेट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन भीलवाड़ा में किया गया जिसमें लालचंद ने ये उपलब्धी हासिल की है। लालचंद के परिजनों सहित सिकंदर सिंह, मुकेश जांगिड़, जितिन सिंह ने खिलाड़ी को बधाई दी।

महिलाओं ने सेनेटरी नेपकिन ईकाई विजिट की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में राजीविका द्वारा स्थापित सेनेटरी नेपकिन उत्पादन ईकाई में बुधवार को लूणकरणसर से महिला सदस्य टोली आई और ईकाई का भ्रमण किया। टोली में भगवंती, पूजा, सरोज, कैलाश, पूनम कंवर, सरस्वती सहित अनेक महिलाएं शामिल रही। इस दौरान समिति की कोषाध्यक्ष कविता व सचिव विद्या ने महिला सर्वांगीण विकास के बारे में जानकारी देते हुए बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी तथा महिलाओं को निशुल्क नेपकिन वितरण किया गया।




