






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। पोस्टमास्टर रहें दिवंगत जगदीशप्रसाद प्रजापत की स्मृति में परिवार के आर्थिक सहयोग से लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर द्वारा नए वर्ष के पहले रविवार, 7 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संयोजक सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि दधिमती माताजी मंदिर के पास स्थित विवेक शिक्षण संस्थान में 7 जनवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रजापत परिवार के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सहयोगी बाबूलाल सहदेवड़ा व रमेश प्रजापत ने बताया कि वार्ड 40 के पार्षद प्रतिनिधि मघराज प्रजापत से संपर्क कर रक्तदाता अपना पूर्व पंजीकरण भी करवा सकते है। क्लब अध्यक्ष मनोज गुंसाई, सचिव पूनम सुथार की अगुवाई में क्लब सदस्यों द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। गुसाईं ने कहा कि रक्तदाता युवा नए साल में किसी के प्राण बचाने के लिए सहयोगी बने जिससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकें। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से शिविर में रक्तदान करने, स्वयंसेवी के रूप में सेवा सहयोग देने का आह्वान भी किया है। शिविर के प्रचार-प्रसार सहित युवा टीम को शिविर संबंधी जिम्मेदारी दी जा रही है।



