May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। ‘धर्म का मर्म सेवा है’ ऋषियों की ये वाणी क्षेत्र के गांव पूनरासर में आज और कल होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में साकार होगा। सिद्ध समाज द्वारा पालोजी महाराज के मुख्य धाम मंदिर में आज से दो दिवसीय मेला प्रारंभ होगा। बड़ी संख्या में सिद्ध सम्प्रदाय के नागरिक इसमें भाग लेंगे व श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया है। मंदिर में आज रात्रिकालीन भव्य जागरण का होगा जिसमें महंत प्रेमनाथजी एवं सिद्ध मंडली जोत, आरती व सबद गायन के साथ विश्व प्रसिद्ध अग्निनृत्य किया जाएगा। कल सुबह 11.15 बजे पालोजी महाराज की गुदड़ी के विशेष पूजन, गुदड़ी दर्शन का आयोजन होगा।

होगा विशाल रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्म में रत श्रद्धालुओं द्वारा मानवता की सेवा का भाव भी निष्ठा पूर्वक निभाया जाएगा। पालोजी महाराज के दर्शन के साथ ही शुक्रवार को गांव में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। महंत प्रेमनाथ सिद्ध की प्ररेणा से श्रीबजरंग बली जनकल्याण विकास समिति श्रीगुरू पालोजी मंदिर प्रांगण में ही रक्तदान शिविर आयोजित होगा। रक्तदान शिविर में ग्रामीणों सहित आस पास के गांवो से भी युवा रक्तदान करने पहुंचेगें।