May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2023। कृषि प्रधान क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में अब गांव के व्यापारी सीधे धोखाधड़ी के शिकार होने लगे है। एक व्यापारी लाखों की धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। व्यापारी ने अपनी 499.65 क्विंटल सरसों दी व खरीद करने वाली फर्म ने उसकी कीमत 35 लाख 15 हजार 37 रुपए नहीं चुकाए, इस पर पीड़ित थाने पहुंच गया व 420 का मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस से अपनी पूरी सरसों वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मोमासर निवासी सुखराम पुत्र लूणाराम जाट ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि रोही मोमासर के किसानों से सरसों की उपज खरीद कर एकत्र की व गांव में ही डीडवाना से दो जनें आया बताने वालों ने कहा कि के.बी.फूड एग्रो पार्क, डीडवाना के नाम की फर्म को जिसका मोबाइल नंबर 7357610319 को उपज खरीद कर लेंगे। इस फर्म के मालिक ने संपर्क करके 6700 प्रति क्विंटल जीएसटी सहित सरसों खरीद बात की। सुखराम ने 2 अप्रैल को आरजे 07 जीसी 2776 में 250.50 क्विंटल सरसों फर्म के पते प्लाट नम्बर जे-145 रीको इंडस्ट्रियल एरिया डीडवाना जिसके जीएसटी नम्बर 08LOOPK876RIZA है के मालिक को विक्रय कर दी। 3 अप्रैल को भी इसी गाड़ी में आरोपी को 248.90 क्विंटल सरसों ओर पहुंचा दी। मालिक ने शनिवार होने का कह कर पेमेंट सोमवार को करने की बात कही। कुल सरसों 499.65 क्विंटल व उसकी कीमत साढ़े 35 लाख से अधिक है नहीं दिए है। 4 अप्रैल सोमवार को भुगतान नहीं होने पर तथा मालिक का फोन लगातार स्विच ऑफ आने पर सुखराम 5 अप्रैल को डीडवाना पहुंचा जहां गोदाम में 150 क्विंटल सरसों थी व मुनीम से जानकारी लेने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सुखराम ने थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज करवाते हुए पूरी सरसों बरामद कर दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता देखते हुए गहनता से जांच प्रारंभ कर दी है।