May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2021। जिला स्तर पर अंडर-17 हॉकी में बीकानेर विजय कर गांव मोमासर की ईचरज देवी बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की लौट कर आई बालिकाओं के स्वागत में ग्रामीणों ने पलक पांवड़े बिछा दिए। बालिकाओं के आगमन पर खुब गुलाल उड़ाया गया और बालिकाओं को साफे पहनाए कर फूलमालाऐं पहनाई गई। गांव में खेल मैदान से लेकर पंचायत भवन तक जुलुस निकाला गया व डी.जे. पर नाचते गाते ग्रामीणों ने जश्न मनाया। गांव के नेशनल प्लेयर व बालिकाओं के कोच अजयसिंह का भी ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। जुलुस गांव के मुख्य बाजार, भोमिया जी मंदिर, हनुमान धोरा बास, होलीधोरा बास, टंकी बास से होते हुए पुन ग्राम पंचायत पहुंचा। मार्ग में महिलाओं व बुजुर्गों ने बालिकाओं को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया व गांव में चारों ओर विजेता बेटियों की ही चर्चा नजर आई। उपसरपंच जुगराज संचेती ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए ग्रामवासियों से बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के प्रति जागरूकता अपनाने की अपील भी की। ग्राम पंचायत में स्वागत समारोह में उपसरपंच सहित गोपाल गोदारा, मनफूल गोदारा, प्रभु गोदारा, सांवरमल शर्मा, बनवारी प्रजापत, मुकेश नाई, तेजपाल सारण, पवन सैनी, मनोज संचेती, अमित जोशी, कानाराम बावरी. अरी स्वामी, बजरंग सोनी, गोरीशंकर खटीक, नानुराम नाई, चेतन प्रजापत, भेरूसिंह, चुनीलाल, अमराराम सिंवल, नथूराम मेघवाल, हुलासराम मेघवाल, किशोर सिंह, ओम नाई, लक्ष्मीपत संचेती, नरेंद्र, जगदीश बेरा, आसुराम नेण, भगवानाराम भामू, कानाराम प्रजापत, राजेश राजपूत, दिलीप सिंह, निर्मल पटावरी आदि समस्त ग्रामवासी शामिल रहें। इस दौरान गांव के पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुनील सुथार, गोविन्द गोदारा, अनिल सिंह, बालचंद प्रजापत, मुकेश सारण, चन्दा नाई, राजू बेनीवाल, सुमित्रा गोदारा, सपना राजपूत भी उपस्थित रहीं।
इनका हुआ स्टेट में सलेक्शन, मिली बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम के भव्य सम्मान समारोह के साथ ही ग्रामीणों को सूचना मिली की राज्य स्तर पर खेलने के लिए सात बालिकाओं का चयन हुआ है तो खुशी दुगुनी हो गई। पीटीआई शिक्षिका संतोष शेखावत ने बताया कि राज्य स्तर पर खेलने गांव की सात छात्राओं का चयन हुआ जिनमें कृष्णा प्रजापत, रविना गोदारा, सुलोचना, मनीषा बैरा, चुका प्रजापत, गोविंदी प्रजापत, लखु नाइ शामिल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों ने बालिकाओं का स्वागत सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में जबरदस्त उल्लास व उत्साह नजर आया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे गांव में विजय जुलुस निकाला गया।