May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-02-04 at 17.10.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2024। जिले में एक पुत्र व पिता की आत्महत्या, पत्नी को मारकर पति द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना, से समाज चिंतक अभी उबरे ही नहीं की श्रीडूंगरगढ़ में एक लग्जरी गाड़ी में एक महिला व एक पुरूष का शव मिला है। गाड़ी हरियाणा नंबर की है और अंदर से बंद थी। तोलियासर से पहले कांकड़ भैरूजी मंदिर के पास घटनास्थल पर आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस व सेवादार मौके पर पहुंचे। आत्महत्या की आशंका होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई की उपस्थिति में गाड़ी के शीशे तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का है और जांच की जा रही है। सीओ गोमाराम जाट भी मौके पर पहुंच गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने गाड़ी के शीशे तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लग्जरी गाड़ी में मिले दो शव।