May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2024। रविवार शाम क्षेत्र में गांव तोलियासर के कांकड़ भैरवजी मंदिर के पास एक फॉरच्यूनर गाड़ी में एक युवती व एक युवक के शव मिले। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की एक्सक्लूसिव अपडेट में पढ़ें पूरी जानकारी। गाड़ी में मिले शव भादरा के निनान गांव की प्रियंका पुत्री प्रताप सिंह व निनान गांव के पड़ोसी के गांव साहुवाला निवासी संदीप पुत्र पालाराम महरिया के है। भादरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों रिश्ते में साली बहनोई है। बताया जा रहा है कि संदीप और प्रियंका दोनों रिश्ते में साली व बहनोई है। संदीप विवाहित है और प्रियंका उसके मामा ससुर की बेटी है। प्रियंका कृषि पर्यवेक्षक का एग्जाम देने के लिए घर से निकली थी। संभवत: संदीप उसे एग्जाम दिलवाने बीकानेर लाया और लौटते हुए दोनों ने एल्ड्रिन पीकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। मामले की जांच की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने दोनों शव उपजिला अस्पताल पहुंचाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संदीप महरिया ने पी लिया एल्ड्रिन, दी जान। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अविवाहित युवती प्रियंका ने संदीप के साथ जान देकर की आत्महत्या।