






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2023। डेलवां ग्राम पंचायत के गांव लाधड़िया के लिए 9 किलोमीटर की पक्की सड़क की मांग को लेकर संघर्ष समिति जनसंपर्क में जुटी है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की उत्तरादी रोही के अनेक गांवों में सड़क के लिए संघर्ष में ग्रामीण जुड़ रहें है। समिति के संयोजक धुड़ाराम गोदारा ने बताया कि 2018 से ग्रामीण इस सड़क के लिए संघर्ष कर रहें है। शनिवार रात जालबसर में समिति ने चौपाल का आयोजन कर 12 अप्रेल को होने वाले प्रर्दशन में भाग लेने का आह्वान किया। आज सुबह गांव गुसाईंसर बड़ा में चौपाल बुलाई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस सड़क को बनवाए जाने का समर्थन कर आंदोलन में साथ खड़े होने का आश्वासन दे रहें है। समिति सदस्य दुलदास स्वामी ने कहा कि लाधड़िया गांव श्रीडूंगरगढ़ तहसील के अंतिम छोर का गांव है और सदैव उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां के लोगों को पंचायत मुख्यालय पहुंचने के लिए 9 किलोमीटर की जगह 42 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। निचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें ग्रामीणों के आक्रोश का विशेष विडियो
करें सरकार राह आसान, गहरा है जुड़ाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस सड़क के निर्माण से पूनरासर बालाजी, सिद्ध सम्प्रदाय के लिए विशेष पालोजी महाराज का धाम, खााकी धाम का मार्ग अनेक गांवो के लिए आसान हो जाएगा। दुलदास स्वामी ने बताया कि बींझासर, मणकरासर, लोढेरा, गुंसाईसर बड़ा, लाधड़िया, उदरासर, सुरजनसर, गांवो के ग्रामीणों को सीधे इससे समय व धन बचत का लाभ मिलेगा। इस सड़क निर्माण के लिए करीब एक दर्जन गांवो के ग्रामीणों का समर्थन संघर्ष समिति को मिल रहा है। बता देवें इन गांवो में गहरा आपसी सांस्कृतिक व सामाजिक जुड़ाव है और इसी के चलते ये गांव संघर्ष में एकजुट भी हो रहें है।
गुसाईंसर चौपाल में ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघर्ष समिति ने आज सुबह गुसाईंसर में चौपाल का आयोजन किया गया है। समिति सदस्यों के साथ सरपंच सत्यनारायण ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सड़क संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान ठाकरमल शर्मा, जगदीश, शिव, भागुराम, खेमाराम, डालूराम मेघवाल, जमनाराम मेघवाल, खुमानाराम नायक, श्रीरामदास स्वामी, तोलाराम, तावनिया, मंगलाराम मेघवाल, श्रीभगवान, सुभाष, दलीप कुमार, श्यामसुंदर, पीथाराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
जालबसर चौपाल में ग्रामीणों ने जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आंदोलन के तहत इस सड़क से लाभांवित होने वाले गांवों में जनता चौपाल आयोजन के क्रम में शनिवार शाम को गांव जालबसर में भी चौपाल आयोजित की गई। जिसमें 12 अप्रेल को अधिकाधिक संख्या में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने का आह्वान किया गया एवं गोपीचंद कड़वासरा, नन्दकिशोर मेघवाल सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने सरकार पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
https://www.facebook.com/100050712167013/videos/1614911395697259/






