May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2023। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना निवासी कोजाराम जाट ने इसी गांव के प्रेम, चंदू, हडमानाराम, कानाराम, तोलाराम, मोटराम आदि के खिलाफ खेत पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। कोजाराम ने लिखित रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित खेत में ढ़ाणी बना कर रहता है एवं गत 31 मई की रात को करीब 10.30-11 बजे ट्रेक्टर की आवाज सुन कर ढाणी से बाहर आया। देखा कि आरोपी ट्रेक्टर से उसकी सींव काट रहे थे एवं उसने मना किया आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके खेत में से 27 पट्टियां, 10 पाईप, 12 फव्वारे, लोहे की वाल, फावड़ा आदि चुरा लिए। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल आवड़दान को सुपुर्द की गई है।