May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2023। तहसील के गांव जेतासर निवासी एक विवाहिता ने गांव सालासर निवासी अपने पति आत्माराम, ससुर लालूराम, सास धन्नीदेवी के खिलाफ दहेज में भैंस नहीं देने पर प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जेतासर निवासी पूजा नायक ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह सात वर्ष पूर्व हुआ था एवं उस समय परिजनों ने यथा सार्मथ्य दहेज भी दिया था। लेकिन आरोपियों ने शादी में भैंस, एक लाख रुपए एवं मोटरसाईकिल नहीं देने की बात कहते हुए उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने इसी मांग पर अब पीड़िता को उसकी दो पुत्रियों के साथ घर से निकाल दिया एवं स्त्री धन हड़प लिया। मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई बलवीरसिंह करेगें।