






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2022। धोरों की धरती में आज बरसात से जल धारा बह निकली है। पूरे राजस्थान में मानसून झूम के बरस रहा है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भारी बरसात हो रही है। आज लिखमादेसर में भारी बरसात से खेतों में पानी भर गया है और किसानों का कहना है कि ग्वार की फसल को खासा नुकसान हो गया है। गांव का जीएसएस भी पानी से भर गया है। आज सुबह से कितासर में भारी बरसात ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां घरों में पानी घुस गया है व सड़के भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। बिग्गाबास रामसरा में भी जबरदस्त बरसात हुई है। गांव सत्तासर के कई खेतों में जगह जगह पानी भर गया है। गांव समदंसर में शनिवार को अधिक बरसात के कारण लूणाराम मेघवाल के घर की पट्टियां टूट गई है व किसान परिवार को खासा नुकसान हुआ है। कस्बे में जगह जगह गलियों में पानी भरा है और करणी नगर में कई जगहों पर पानी भर गया है। यहां रास्ते बंद हो गए है और सड़कों में भी कटाव आ गया है।
बरसेगा मानसून, रहें अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के नागरिक बरसात औसत से अधिक बरसात झेल रहें है और लगातार बूंदाबांदी जारी है। अगले 48 घंटो में बरसात का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 व 6 जुलाई से एक ओर सिस्टम सक्रिय होगा जिससे 5 व 6 जुलाई से राज्य में बारिश का एक ओर दौर प्रारंभ होगा। उससे बीकानेर संभाग में बरसात की संभावनाएं है। बता देवें मानसून ने इस बार 3 दिन में पूरा राजस्थान कवर कर लिया है। सभी नागरिक अपने परिवारों की व पशुधन की सुरक्षा को लेकर सचेत रहें।


















