May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अगर आप बाजार के मुख्य मार्ग गौरव पथ से जा रहें है तो जरा संभल जाएं। क्योंकि यहां थोड़ी सी भी बेपरवाही आपको चोटिल करने के साथ लहूलुहान कर सकती है। बाजार के पास ही गौरव पथ के निवासियों ने बताया कि यहां पालिकाकर्मी सड़क पर एक चैम्बर खुला छोड़ गए है। यहां पानी अधिक भर जाने से ये दिखाई नहीं देता और नागरिकों को अलर्ट करने के लिए पालिका ने यहां कोई प्रबंध नहीं किया है। शुक्रवार को इस चेम्बर के कारण तीन जने चोटिल हुए व शनिवार को भी तीन जनें इसकी चपेट में आए। एक युवा तो पैर स्लिप होने से चैम्बर के अंदर तक गिर गया जिसे यहां आस पास खड़े नागरिकों ने तुरंत बाहर निकाला। नागरिकों का कहना है कि पालिका को इस बाबत कई बार शिकायत कर दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत चार दिनों से गौरव पथ पर ओवर फ्लो चेंबर से निकल रहा है पानी, अधखुला छोड़ा पालिका कर्मियों ने, चोटिल हो रहें है नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस चेंबर की चपेट में आने से लहूलुहान हो रहें है नागरिक।