May 21, 2026
0000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2025। अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए किसान परिवार कड़ी मेहनत करते है। ऐसे में जब अनचाही दु:खद आगजनी जैसी घटना हो जाने से किसान परिवार की मुश्किलें बढ़ जाती है। क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान की रोही में शुक्रवार दोपहर 12 बजे मनोज कुमार पुत्र सूरताराम मेघवाल की ढाणी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। परिवार मायूस हो गया और हताश मनोज कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई आगामी दिनों में दुबई रवाना होगा। जिसके लिए उसने कहीं से 50 हजार रूपए लिए और ढाणी में रखे थे। वह परिवार सहित पास ही स्थित भाई की ढाणी में मूंगफली में चाल लगने से काम की मदद के लिए गया हुआ था। अचानक गाय की छान से आग की लपटें उठनी शुरू हुई और जैसे ही वे मौके पर पहुंचे आग ने उसके रहवास के लिए बने दो झोंपड़ों को चपेट में ले लिया। आस पास के खेतों से भी किसान दौड़ कर पहुंचे व पानी से आग बुझाने का प्रयास किया परंतु तब तक 50 हजार नगदी, सोने चांदी के कुछ गहने, 5 क्विलंट गेंहू, 4 क्विंटल बाजरी, 1 क्विंटल ग्वार, ओढ़ने बिछाने सहित पहनने के कपड़े जल कर खाख हो गए। खेत पड़ोसियों ने पटवारी को सूचना दी व पटवारी ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पीड़ित ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी रिपोर्ट दी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग प्रशासन से की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ढाणी में उठी लपटों में किसान परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ स्वाहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दौड़कर पहुंचे आस पास के किसान, पानी चलाकर आग पर काबू पाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगदी सहित सामान जलकर हुआ खाख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवकों ने सामान बचाने के प्रयास भी किए, परंतु आग ने किया सब सामान खाख।