August 30, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। सरदारशहर रोड पर स्थित अंबेडकर भवन में बहुजन समाज पार्टी इकाई श्रीडूंगरगढ़ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्रपति शाहुजी महाराज की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी गई। पार्टी के जॉन प्रभारी सीताराम मेघवाल के सान्निध्य में व जिलाध्यक्ष बिंझाराम मेघवाल की अध्यक्षता में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें एडवोकेट ओमप्रकाश मोहरा को अध्यक्ष व प्रकाश गांधी को महासचिव बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सोनिया राजपुरोहित, सचिव हरिराम बारूपाल को नियुक्त किया गया। कमेटी के कोषाध्यक्ष पद पर खेराजराम मेघवाल, संयोजक विजय कुमार नायक व सह संयोजक पद पर चुन्नीलाल गाँधी को नियुक्ति देकर पदभार ग्रहण करवाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने शाहूजी महाराज से प्रेरणा लेकर दलित, पिछड़ो के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी चम्पालाल देशप्रेमी, अति विशिष्ट अथिति बंशीलाल प्रजापत ने पार्टी कि रीती नीति के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने की बात कही। विधानसभा प्रभारी कमल बापेऊ ने कांग्रेस व भाजपा को शोषक दल बताते हुए इनके भ्रम से जनता को मुक्त करने के प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में द्वितीय प्रभारी भैराराम पूनरासर, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरचंद बाना व खेताराम गोयल, हरिराम लोढ़ेरा, विपिन मेघवाल, गोपाल ऊपनी, बजरंग प्रजापत सहित नवनियुक्त कमेटी सदस्य शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत किया गया व कमेटी सदस्यों का फुलमाला पहना कर सम्मान किया गया।