






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। सुजानगढ़ से गुर्जर ट्रेवल्स की बस श्रीडूंगरगढ़ आ रही थी। मार्ग में धर्मास व श्रीडूंगरगढ़ के बीच बस के ऊपर रखे तीन राखी के कार्टून तेज अंधड़ में कहीं उड़ गए है। बस मालिक ने ये कार्टून किसी को मिलने पर 9414430956 नबंर पर सूचना देकर मदद करने की अपील की है। बता देवें पूरे अंचल में लोग बेसब्री से बरसात का इंतजार कर रहें है। सुबह से क्षेत्र के आसमान में बादल छाए रहें। मौसम विभाग की संभावनाओं के अनुरूप आज क्षेत्र में तेज अंधड़ के बाद हल्की बरसात आई है। वहीं शहर के कालू बास में अच्छी बरसात हुई और बिग्गा बास में मामूली बूंदाबांदी ही हुई है। वहीं लिखमादेसर, बिग्गा, जैसलसर के आस पास के गांवो में चार से पांच अंगुल बरसात हुई है। वहीं हल्की बरसात से गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पाई है और अभी भी नागरिकों को अच्छी व तेज बरसात का इंतजार है।









