






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2025। बिग्गाबास रामसरा में स्थित शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न पदों पर शिक्षकों के लिए भर्ती निकाली गई है। स्कूल संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कला, विज्ञान व कृषि संकाय संचालित है। स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक अंग्रेजी माध्यम हेतु सभी विषयों के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की भर्ती की जानी है। वहीं स्कूल में कक्षा 1 से 10 तक की कक्षाओं के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत के पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं स्कूल में 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए व्याख्याता पदों पर हिंदी अनिवार्य, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी अनिवार्य, राजनीति विज्ञान, भूगोल, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान के विषयों पर नियुक्तियां दी जानी है। इच्छुक उम्मीदवार स्कूल में संपर्क कर अपना सीवी दे सकते है अथवा 8432711428, 9928501347 पर अपना रिज्यूम व्हाटसएप कर सकते है।संचालक ने बताया कि स्कूल में स्टाफ के लिए रहने खाने की पूरी व्यवस्था भी है। संचालक ने बताया स्कूल में उच्च स्तरीय शिक्षण का पूरा प्रबंधन किया जा रहा है।



