May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2025। कालूबास में तेरापंथ भवन (धोलिया लोहरा) के पास स्थित लर्न एंड फन में जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। स्कूल प्रांगण में नवप्रेवशित बच्चों का उत्साह व उमंग से स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षित व संस्कारित करने का संकल्प लिया जा रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्य विनिता सारस्वत ने बताया कि जुलाई में गुरू पूर्णिमा तक प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा व गुरू पूर्णिमा को पूजन संपन्न कर बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया जाएगा। सारस्वत ने बताया कि नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को 10 जुलाई तक फ्री डेमो क्लास दी जा रही है। सरस्वती वंदना के साथ डेमो क्लास प्रारंभ होती है। अलग अलग विषयों के ट्रैंड स्टाफ द्वारा बच्चों को डेमो क्लास दी जा रही है। स्कूल में म्यूजिक व कम्प्यूटर की नियमित क्लास करवाई जा रही है। स्कूल में विभिन्न प्रकार के खिलोनों से छोटे बच्चों की कक्षाओं को सजाया गया है। स्कूल द्वारा वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। सारस्वत ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के प्रयासों की सराहना की है। वहीं स्कूल के डायरेक्टर सत्यनारायण सारस्वत अपनी पत्नी इंद्रोदवी सारस्वत के साथ बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा दी।