May 21, 2026
IMG-20211120-WA0024

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2022। बुधवार सुबह 10 बजे कस्बे से 2 बसें व देहात से करीब 35 बसें बीकानेर रवाना होगी। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं की अगुवाई में बसों में कार्यकर्ता राष्ट्र समर्पित युवा मंच के आयोजन में भाग लेने जाएंगे। गुसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती के पूर्व राष्ट्रवादी समागम समारोह का आयोजन रेलवे ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने हेतु एक बस मोमासर बास से तथा एक बस बिग्गाबास से रवाना होगी। गुसाईं ने कार्यकर्ताओं अधिक से अधिक संख्या समारोह में भाग लेने का आह्वान करते हुए राष्ट्र समर्पित युवा मंच से जुड़ने की अपील की है।