






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। गौरव पथ पर सिखवाल कॉम्प्लेक्स में गत वर्ष खुले “डेडमैक्स पिज्जा” रेस्टोरेंट को आज एक साल पूरा हो गया है। हाथों हाथ ताजा बेस बनाकर रियल पिज्जा के स्पेशल टेस्ट के साथ इस रेस्ट्रो की सेवा को स्थानीय लोगों ने खूब पसंद किया है। रेस्टोंरेट द्वारा स्थापना दिवस की पहली वर्षगांठ पर आज ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर दिया जा रहा है। यहां की स्पेशल एवं ट्रीट रेंज के एक लार्ज पिज्जा लेने पर दूसरा लार्ज पिज्जा ही फ्री मिलेगा, वहीं एक मीडियम साइज पिज्जा पर दूसरा मीडियम साइज पिज्जा बिल्कुल फ्री मिलेगा। एक के साथ उसी रेट में एक फ्री पिज्जा का ये पहला ऑफर फूड लवर के लिए जबरदस्त मौका है। रेस्टोरेंट के प्रति गुरूवार के ग्राहक गौरव ने बताया कि धनतेरस पर घरों में व दुकानों में लोगों की अति व्यवस्तताएं रहती है और इसी के बीच यदि खाने के लिए एक के साथ एक पिज्जा मिल जाए तो हर कोई इसका लाभ उठाना चाहेगा। वहीं बता देवें डेडमैक्स पर सभी प्रकार के फास्टफूड बेहतरीन स्वाद, बिल्कुल ताजा बनाने के साथ मिल रहें है। रेस्टोरेंट के दिनेश सैनी ने बताया कि रेस्टोरेंट के पिज्जा के साथ रेप, टेकु, बर्गर, सैंडविच तो जबरदस्त लोकप्रिय है। सैनी ने बताया कि स्थापना दिवस के ऑफर केवल आज 18 सितंबर को ही रहेगा। सैनी ने सभी क्षेत्रवासियों से एक बार पिज्ज़ा टेस्ट जरूर करने और इस ऑफर का लाभ लेने की अपील की है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हर जगह फ्री होम-डिलीवरी की सेवा भी क्षेत्रवासियों को दी जा रही है।




