August 30, 2026
2023-specilsssssssssssssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। अलसुबह 4 बजे थानाधिकारी सहित श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस सड़क पर उतरी और हाइवे पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई। कार्रवाई में पुलिस ने तीन वाहनों को सीज किया और तीन के चालान काटे। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जयपुर कार्यालय के आदेश पर अलसुबह 4 बजे से 6 बजे तक हाइवे पर सख्त नोकेबंदी की गई। जिसमें आधा दर्जन गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। जिसमें एएसआई ग्यारसी लाल, कांस्टेबल पुनीत कुमार व आरएसी जवान नेमीचंद और पेमाराम अलर्ट रहें।