






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2022। कस्बे सहित गांव गुवाड़ में महिलाओं ने आस चौथ का व्रत रखा व खेजड़ी के वृक्ष के नीचे पूजन कर कथा सुनी। परिवार व गली मोहल्ले की महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया व महिलाओं ने सूरज भगवान को अर्घ्य दिया। सभी ने अपने घरों में सुख समृद्धि के लिए मनोकामनाएं की तथा व्रत करने वाली महिलाओं ने घर गली की बुजुर्ग महिलाओं के पांव छुकर रूपए कपड़े उपहार में दिए। महिलाओं ने घरों में विशेष भोजन बनाया गया है व महिलाओं ने बताया कि चौथ के इस व्रत में भोजन दोपहर में किया जाता है।








