






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2021। श्री जसनाथजी महाराज के 540वें अवतार दिवस को सिद्ध समाज के युवाओं ने मानव जीवन हितार्थ योगदान देकर मनाया। कई युवाओं ने उत्साह पूर्वक पहली बार रक्तदान करते हुए साल में एक बार रक्तदान करने का संकल्प भी लेकर रक्तदान शिविर को सफल बनाया। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर स्थित सिद्ध धर्मशाला में सिद्ध युवा महासभा संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पूरे उपखंड से समाज के युवाओं ने बढ़चढ़ कर अपनी सेवाएं दी। रक्तदाता युवाओं को फूलमाला पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। शिविर के भामाशाह भगवाननाथ सिद्ध व संस्थाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध ने रक्तदाताओं व रक्तसंग्रहण टीम का आभार जताया।
100 यूनिट रक्त संग्रहण, बूंद बूंद है कीमती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। डॉ. कुलदीप मेहरा ने बताया कि डेंगू के कारण रक्त की बूंद बूंद कीमती है। टीम ने सुबह 12 बजे से पहले 58 यूनिट रक्त संग्रहण के करते ही तुरन्त पीबीएम पहुंचाया जिससे प्लेटरेट कि आपूर्ति की जा सकें। शेष रक्तसंग्रह 3 बजे तक लिया गया। मेहरा की अगुवाई में पीबीएम रक्त संग्रहण टीम के अजय कुमार शर्मा, सांवरलाल गहलोत, किशोर कुमार पन्नू, प्रवीण मोदी, मांगीलाल शर्मा, जयसिंह, संजय जोशी, जितेंद्र गिल ने अपनी सेवाएं दी।
महिलाओं में हो रक्तदान की जागृति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शिविर में एकमात्र महिला मणकरासर निवासी 45 वर्षीय मैना देवी पत्नी मनीराम ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविरों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी सिद्ध समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने चर्चा करते हुए जागृति का प्रयास करने की बात कही।
इन्होंने संभाली शिविर व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्थाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध, मंत्री सुभाषचंद्र सिद्ध, कोषाध्यक्ष पप्पानाथ सिद्ध, प्रबन्धकारिणी सदस्य व भामाशाह भगवाननाथ कलवानिया, पूर्वाध्यक्ष किशननाथ सिद्ध, सिद्ध समाज रुस्तम धोरा ट्रस्ट अध्यक्ष कुशलनाथ, से.नी. तहसीलदार बिरबलनाथ सिद्ध, आडसर सरपंच बिशननाथ, लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम, जाखासर सरपंच समंदरराम सहारण, सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीनाथ , पूर्णनाथ, रवि, बहादुरनाथ, जीव रक्षा संस्थान सचिव जसनाथ, महासचिव मुकेश महिया, जिज्ञासु सिद्ध, अर्जुननाथ, मनफूल नाथ, राजुनाथ, ओमनाथ, श्रीचंद्र नाथ महिया, काननाथ मूंड, श्रीनाथ , भागीरथ नपानाथ, राजेन्द्र कलवानिया, भंवरनाथ, देवनाथ, मूलनाथ जाखड़, नत्थूनाथ मंडा, प्रभुराम गोदारा, महेश पिलानियां, चंद्रप्रकाश शर्मा, मलुनाथ सहित सैंकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।









