






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवबंर 2021। देव उठनी एकादशी पर आज घर घर तुलसी क्यारियां सजाई गई और तुलसी विवाह संपन्न करवाया गया। बाबा श्याम का जन्मोत्सव भी श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया और आडसर बास स्थित श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। आड़सर बास श्याम मंदिर को फूलों से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों व मंदिरों में महिलाओं ने तुलसीजी व ठाकुरजी के 108 परिक्रमाएं लगाई व सुख समृद्धि की कामना की।
बाजार व पार्लर हुए आज गुलजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अबूझ सावा होने के कारण पूरे क्षेत्र में आज बंपर विवाह समारोह है और सभी नागरिक समारोहों में व्यस्त है। बाजार में साड़ियों और ज्वैलरी शॉप पर आज दिनभर खासी रौनक रही और ब्यूटी पार्लर में भारी भीड़ रही। कस्बे के प्रतिष्ठित स्टायलोंन ब्यूटी पार्लर की ऑनर लवी मोरवानी ने बताया कि अबूझ सावा होने के भरपूर विवाह समारोह है और ऐसे में पार्लर की व्यस्तता बहुत है। दुल्हन से लेकर उनकी रिश्तेदार महिलाएं भी तैयार होने पर खासा खर्च रही है।








