May 19, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय नीरु चौधरी का महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव नियुक्त होने पर साफा व शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। नीरू चौधरी ने क्षेत्र की महिला शक्ति को एकजुट होकर कांग्रेस की विचार धारा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने कहा कि समाज की महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है, ये महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा जागरूकता के लिए सकारात्मक पहल है। आज भी समाज में महिला जागरूकता एवं शिक्षा के लिए राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर बालिकाओं को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर श्रवण कुमार भाम्भू, सुशील सेरडिया, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण सहित छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहें। सभी ने चौधरी को बधाई दी और चौधरी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रावास प्रांगण में किया चौधरी का अभिनंदन।