May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासी गौसेवा में अपना समर्पण रख रहे है लगातार गौसेवा के कार्यों को गति मिल रही है। शनिवार को कस्बे की सबसे बड़ी गौशालाओं श्री गोपाल गौशाला एवं जीव दया गौशाला में दो अलग अलग आयोजन हुए है। पढ़ें गौसेवा की सामूहिक खबर, देखें फोटो।
750 स्कायर फीट क्षेत्र में बनेगा विशाल गौआवास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के जीव दया गौशाला में हो रहे नवनिर्माणों के तहत शनिवार को सोनी परिवार द्वारा 75 गुना 10 फीट बड़े गौआवास का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। कस्बे के कालूबास निवासी संतोष कुमार-वीणादेवी सोनी द्वारा अपने माता-पिता छोगमल-सावित्री देवी सोनी की स्मृति में करवाए जा रहे इस गौआवास का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शिलान्यास किया गया। करीब 5 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाले इस गौआवास के साथ ही यहां पूर्व में दो और नए गौआवासों का कार्य निर्माणाधीन चल रहा है। विदित रहे कि धोलिया रोड़ स्थित इस गौशाला में 2200 से अधिक गौवंश सेवा ले रही है। इस मौके पर गौशाला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने दानदाता परिवार के प्रति आभार जताया व मंत्री शिवरतन सोमाणी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, सदस्य शिवभगवान मालपानी, ओमप्रकाश छंगाणी, तुलसीराम चौरडिया, भंवरलाल दुग्गड़, रामवतार मूंधडा, भंवरलाल आंवला, परमेश्वर प्रजापत, नरेश गिरी सहित कई गौभक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीव दया गौशाला में सोनी परिवार द्वारा किया गया भूमिपूजन।

पुगलिया की स्मृति में गौशाला में समर्पित किया वाटर कूलर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत मुल्तानी देवी पत्नी मांगीलाल पुगलिया की स्मृति में उनके पौत्र अभिजीत पुत्र पन्नालाल पुगलिया ने कस्बे में गौरव पथ स्थित श्रीगोपाल गौशाला में वाटरकूलर समर्पित किया है। शनिवार को वाटर कूलर का विधिवत पूजन के साथ लोकार्पण किया गया। वाटर कूलर लगवाने के लिए कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल कुमार पुगलिया एवं श्रीगोपाल राठी की प्रेरणा रही है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल भोजक, सत्यदीप भोजक ने स्वस्ति वाचन किया। गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी ने आभार जताते हुए गर्मी में शीतल जल प्रदान करने के कार्य को पुण्य का कार्य बताया। इस दौरान ललित बाहेती, सुरेश भादानी, इन्द्रचंद प्रजापति, सीताराम माली, संजय कर्वा, भवानीशंकर राठी, कमल जोशी आदि उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के साथ निर्मल कुमार पुगलिया ने लोकार्पण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगोपाल गौशाला में पुगलिया परिवार द्वारा वाटर कूलर का लोकार्पण किया।