May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2022। गांवो में गौचर व बीड़ की भूमि पर पट्टे नहीं काटने व इस भूमि को बचाने के लिए पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी आंदोलन कर रहें है। इसी बीच आज विप्रसेना के प्रमुख सुनील तिवाड़ी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। सर्व समाज के युवाओं ने गर्मजोशी से तिवाड़ी का स्वागत सम्मान किया व तिवाड़ी ने सभी युवाओं को एकजुट होकर गौचर भूमि बचाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। तिवाड़ी ने समाज के सभी वर्गों में इस आंदोलन के लिए चेतना जगाने व इसे समर्थन देकर गौसेवार्थ अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा युवाओं को दी। इस दौरान राजेश शर्मा, शिवप्रकाश तावनियाँ, विक्रमसिंह कोटड़िया, राजकुमार दिनोंदिया, नंदकिशोर तावनियाँ, गौरीशंकर स्वामी, संदीप धनखड़ उपस्थित रहे।