






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2022। पशुपालन विभाग ने आज गांव धनेरु में लंपी स्किन डिजीज से ग्रसित गौवंश के लिए शिविर लगाया जिसमें गौवंश 108 गौवंश का ईलाज किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. सुभाष घारू ने उपस्थित सभी पशुपालकों को लंपी संक्रमण के बारे में प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। घारू ने कहा कि पशुपालक पीड़ित पशु का तुरंत उपचार प्रारंभ करवाए। शिविर में दवा वितरण भी किया गया। इस दौरान सरपंच मोहन स्वामी, उपसरपंच पेमाराम मेघवाल, समाजसेवी बाबूलाल जोशी, पुजारी ओमप्रकाश, नागरमल सुथार, मनोज पारीक, हरनाथ सिद्ध, कानाराम तर्ड, पशुधन सहायक पूर्णमल मेहरड़ा, मेवासिंह इत्यादि ने सेवा सहयोग दिया। सरपंच मोहन स्वामी ने ग्रामवासियों की ओर से पशुपालन विभाग की समस्त टीम को आभार प्रकट किया।





