May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितबंर 2022। घंटे का नाद, शंख की पुकार, जय जय जय कपि सूर.. की गूंज, जयकारे के उठते स्वर और सैंकड़ो की संख्या में बाबा सजदे में झुकते सर, ये दृश्य आज पूनरासर के हनुमान मंदिर में नजर आया। बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ, लूणकरणसर, चुरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित देश के अनेक स्थानों से श्रद्धालु बाबा के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। सैंकड़ो पदयात्रियों ने जयकारे लगाते हुए दर्शन किए और नारियल, लड्डू, चुरमा का भोग लगाया। जात झडूला उतार कर मन्नतें मांगी और कईयों ने मंदिर प्रागंण में ही पाठ किए। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर से बाहर गलियों तक लग गई जो देर शाम तक वैसे ही जारी रही।

 बाबा का किया विशेष श्रृंगार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में तेलीवाड़ा बागड़ी परिवार की ओर से पूनरासर हनुमान जी का विशेष शृंगार किया गया। पुजारी अंकुश बोथरा ने जोत प्रज्ज्वलित कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर सभागार में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ किए। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की प्रतिमा का तेल सिन्दुर से विशेष शृंगार किया गया और मंदिर को रंगीन रोशनियों से सजाया गया।

पुजारी ट्रस्ट ने किया घी, आटा, शक्कर का वितरण, अनेक संस्थाओं ने लगाए भंडारे, चलाए सेवा शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मन्दिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्री पूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क घी, आटा व शक्कर का वितरण किया गया। भक्तों ने मन्दिर परिसर में ही आटे की बाटी बनाकर उसका चूरमा बनाया और बाबा के भोग लगाया। मंदिर परिसर व आसपास की धर्मशालाओं में श्रद्धलुओं के लिए सेवा शिविर लगाए गए। शिविरों में भोजन, चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। बीकानेर की अनेक संस्थाओं ने भंडारे व सेवा शिविरों का आयोजन किया।

पूरे जिले के पुलिस प्रशासन ने संभाली सुरक्षा की कमान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस प्रशासन ने मंदिर प्रांगण में एक पुलिस कंट्रोल रूम बनाया व बड़ी संख्या में कांस्टेबल जाप्ते ने दर्शनार्थियों की दर्शन व्यवस्था संभाली। यहां सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार के सुपरविजन में सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका, सीआई भवानी सिंह, सीआई आंनद गिल सहित जिले के अनेक थानों के जवान तथा सेरूणा व श्रीडूंगरगढ़ के पुलिस जवान उपस्थित रहें और व्यवस्थाएं संभाली। पूनरासर मेले का देखें पूरा वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर ने सपत्नीक किए बाबा के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन सहित उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने किए बाबा के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने माथा टेका
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा का विशेष श्रृंगार कर किया की पूजा अर्चना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशेष ज्योत के करें दर्शन।