May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-04 at 19.03.20 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनावों में नामांकनों के दौर के साथ साथ प्रचार अभियान भी चल पड़ा है। क्षेत्र में इस बार भाजपा, कांग्रेस एवं माकपा यह तीन मुख्य पार्टियां मैदान में है एवं इनके अलावा रालोपा, बसपा, अभिनव राजस्थान, असपा सहित कई निर्दलीय भी ताल ठोके हुए है। ऐसे में निर्दलीय एवं अन्य अपने प्रचार की रणनीति तैयार कर रहे है वहीं तीनों मुख्य पार्टियों के नेताओं ने अपने अपने प्रचार प्रयास शुरू कर दिए है। पढ़ें तीनों नेताओं की सामूहिक खबर, देखें फोटो।

 शहीदों को नमन कर महिया ने आगे बढ़ाया काफिला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया ने क्षेत्र में शहीदों एवं महापुरूषों को नमन करने के साथ अपनी श्रीडूंगरगढ़ जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। महिया अपने सर्मथकों के साथ श्रीडूंगरगढ़ में अम्बेड़कर भवन में अम्बेड़कर प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर रवाना हुए एवं शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी के पैृतक गांव बिग्गाबास रामसरा, शहीद नायक राकेश चोटिया के पैतृक गांव धीरदेसर चोटियान, शहीद हेतराम गोदारा के पैतृक गांव सोनियासर गोदारान एवं शहीद निहालचंद धारिणयां के पैतृक गांव सांवतसर व स्वतंत्रता सेनानी शहीद कालूराम इंदलिया के पैतृक गांव बादनूं में बने स्मारकों पर पहुंचें एवं नमन किया। इस दौरान गांवों में सभाएं भी आयोजित की गई एवं महिया ने अपने कार्यकाल के दौरान करवाए विकास कार्यों को गिनवाते हुए पुन: जनआर्शीवाद मांगा। इस दौरान माकपा कार्यकर्ता आगामी 6 नवम्बर को श्रीडूंगरगढ़ में होने वाली विशाल आम सभा एवं रोड शो के लिए आमंत्रण भी दे रहे है। सोमवार को होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से महिया के सर्मथक महिया के पक्ष में अपनी ताकत दिखाएगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीदों को नमन कर शुरू की महिया ने जन आर्शीवाद यात्रा।

पूनरासर धोक लगा कर सारस्वत ने शुरू किया कारवां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने नामांकन सभा एवं रैली के माध्यम से अपने सर्मथकों में जोश भरने के बाद भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने शनिवार को पूनरासर हनुमानजी मंदिर में धोक लगा कर अपना प्रचार अभियान शुरू किया। सारस्वत ने मंदिर में धोक लगाई एवं पुजारी परिवार द्वारा आर्शीवाद लिया। अभियान के पहले दिन गांव पूनरासर, समदंसर, माणकरासर, बींझासर, लोढ़ेरा, गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, लाधडिया, उदरासर एवं धोलिया में अपनी सम्पर्क सभाएं आयोजित की गई। सभी सभाओं में सारस्वत ने भाजपा की सरकार बनने का दावा किया एवं भाजपा की सरकार आने पर क्षेत्र में विकास करवाने के वायदे किए। इस दौरान साथ गए वक्ताओं ने भी भाजपा के पक्ष में वोट मांगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में प्रचार सभा में शामिल हुए भाजपाई।

कांग्रेस ने की बैठक, 8 को करेगें कार्यालय उदघाटन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा के आवास पर दिन भर पहुंचें सर्मथक, 8 को करेगें कार्यालय उदघाटन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस ने भले ही अभी तक अपनी टिकट घोषित नहीं की हो लेकिन यहां पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा द्वारा हाईकमान से ईशारा मिलने की बात कहते हुए कांग्रेस से अपना नामांकन दाखिल करवा दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी जोश है एवं प्रचार की रणनीति तय की जा रही है। इस संबध में शनिवार को गोदारा के आवास पर दिन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सरपंचों, पंचायत समित सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, पार्षदों, सर्मथकों आदि का तांता लगा रहा। गोदारा ने सभी से मुलाकात की एवं चुनाव में साथ देने की अपील की। इस मौके पर आगामी 8 नवम्बर को कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने एवं जूलूस आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। गोदारा ने अपने सभी सर्मथकों से 8 नवम्बर को सुबह 11 बजे वीर तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचने आह्वान किया है। यहां से गोदारा जूलूस के रूप में पार्टी कार्यालय पहुंचेगें एवं कार्यालय का उदघाटन करेगें।