






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। सरदारशहर रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें दो जने चोटिल हो गए है। तंवर होटल के पास हुई दुर्घटना में सरदारशहर से कोटासर लौट रही एक कार से सामने से एक कैंपर आकर भिड़ गई। कैंपर के पीछे चल रहा मोटरसाइकिल सवार भी अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। कार सवार एक महिला भंवरीकंवर पत्नी करणीसिंह निवासी कोटासर चोटिल हो गई है। वहीं आड़सर बास निवासी मोटरसाइकिल सवार बालचंद प्रजापत भी चोटिल हो गया है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों चोटिलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां मेडिकल स्टाफ द्वारा उपचार प्रारंभ कर दिया है।





