May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव इंदपालसर गुंसाईसर में गत 16 अगस्त को एक युवक के साथ पहले गांव की गुवाड़ में मारपीट की गई, बच कर भागने लगा तो टक्कर मारने की नियत से कैम्पर पीछे दौड़ा दी, फिर भी बच गया तो रात में उसकी ढ़ाणी में जाकर उसके साथ दुबारा मारपीट की व उसकी गाडी के शीशे भी फोड़ दिए गए। पीड़ित युवक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर जरिए लिखित रिपोर्ट मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार इंदपालसर राईकान निवासी उम्मेदाराम राईका ने इसी गांव के नरतपसिंह, राजूराम, शिवलाल राईका के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उम्मेदाराम ने पुलिस को बताया कि वह 16 अगस्त को गांव की गुवाड़ में खड़ा था, तभी आरोपी आए एवं उसे कुचल देने के लिए कैम्पर गाड़ी दौड़ाई। वह भाग कर एक दुकान की चौकी पर चढ़ गया तो आरोपियों ने लाठियों से उसके साथ मारपीट की एवं पांच हजार रुपए, सोने की चैन छीन ली। लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी उस समय तो चले गए लेकिन बाद में रात को करीब 1.30 बजे आरोपी उसके खेत में घुस गए एवं गाली गलौच की। इस दौरान आरोपियों ने उसकी ढ़ाणी में खड़ी भाई की गाड़ी के शीशे भी लाठियों से वार कर फोड़ दिए। आस पास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने मालमा दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंपी गई है। बता इस मामले में परिवादी के खिलाफ पूर्व में मामला दर्ज करवाया व ये परस्पर मामला दर्ज हुआ है।