May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2025। बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को न्यायालय परिसर में बने बार कक्ष में होंगे। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट ललित मारू और एडवोकेट गणेश मेघवाल के बीच आमने-सामने की टक्कर है। बार संघ चुनाव में बार संघ के सदस्य वकीलों के 141 वोट है। जिनमें से 22 सदस्य प्रेक्टिस सर्टिफिकेट का नवीनीकरण नहीं करवाने व कुछ एआईबीई परीक्षा नहीं पास करने के लिए मतदान नहीं दे सकेंगे। दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान में जुटे है। एक एक वोट से व्यक्तिगत संपर्क किया जा रहा है। अन्य लोगों से भी वोट देने की सिफारिशें हो रही है। चुनाव अधिकारी कैलाश सारस्वत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। मतदान 10 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतों की गणना की जाएगी। वहीं विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही पद की शपथ भी दिलवाई जाएगी। चुनाव से पहले प्रत्याशी ललित मारू ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए टाइम्स को बताया कि चुनाव एक प्रक्रिया मात्र है और हम सभी आपस में सहयोगी है। चुनाव सौहार्दपूर्ण ही संपन्न होंगे। वहीं एडवोकेट गणेश मेघवाल ने टाइम्स को बताया कि शांतिपूर्ण व प्रेम भाव से प्रचार प्रसार करते हुए व्यक्तिगत संपर्क किया जा रहा है। परिणाम जो भी हो हम सभी साथ साथ है।