






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2025। तोलियासर भैरव मंदिर में बुधवार सुबह 6 बजे शुरू हुई धन राशि की गिनती गुरूवार शाम 6 बजे पूरी हुई है। 36 घंटे लगातार तीन दलों ने गिनती को संपन्न किया। दो बड़े दान पात्रों से कुल 47 लाख रूपए चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसमें 30 लाख रूपए मंगलवार को जमा करवाए गए, वहीं बुधवार को 17 लाख रूपए बैंक में जमा करवा दिए गए है। नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल मौके पर मौजूद रहें। धायल ने बताया कि दो वर्षों से दान पात्र खोलें गए है जिनमें 47 लाख रूपए की गणना पूरी हुई है। गणना के प्रभारी तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने गिनती पूरी होने पर सभी तीन प्रभारी, तीन सहप्रभारी व 54 कार्मिकों के दलों का आभार जताया। पढें बुधवार रात तक की पूरी अपडेट:– https://sridungargarhtimes.com/rs-30-lakh-found-in-one-donation-box-another-one-opened-counting-of-notes-will-continue-day-and-night/








