May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हाइवे पर दुर्घटना में एक जना घायल हो गया और आस पास के नागरिकों ने उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर पहले ही तहसील के सामने कए अल्टो कार व एक मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक चोटिल हो गया। डॉ ओपी स्वामी ने बताया कि लखासर निवासी 40 वर्षीय भागीरथ खिलेरी चोटिल हुआ है और उसे पैर की हड्डी में तकलीफ हुई है।