






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2024। रात करीब 8 बजे नेशनल हाइवे पर एक कार अपने खेत लौट रहें भेड़ो के रेवड़ से टकरा गई और आधा दर्जन से अधिक भेड़ों ने अपनी जान गवां दी। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाखी धोरे के निकट दुघर्टना हुई है जिसमें कार से कुचल कर 8 भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व पांच भेड़े घायल हो गई है। पशु पालक को बड़ा नुकसान हुआ है। कार जयपुर की ओर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी। चालक को भेड़े नजर नहीं आई व उसकी कार भेड़ो से जा टकराई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल भेड़ों का आपणो गांव सेवा समिति के पशु चिकित्सक ने ईलाज किया। सभी घायल भेड़ों को पास ही स्थित भेड़ मालिक के खेत में पहुंचा दिया गया।




