May 21, 2026
IMG-20251003-WA0024

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। आधी रात को हाइवे पर दो ट्रकों के बीच एक कार चकनाचूर हो गयी। गनीमत रही कार सवार दो महिलाओं सहित तीन जने बाल बाल बच गए। तीनों घायल हुए जिनमे से एक महिला को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया। हाइवे पर गांव सातलेरा के निकट एक कार एक ट्रक के पीछे रूकी और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दो ट्रकों के बीच कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार सवार बीकानेर के गंगाशहर निवासी है और गंगाशहर ही जा रहें थे। कार सवार 52 वर्षीय शिव कुमार ब्राह्मण उनकी पत्नी विमला देवी व 88 वर्षीय गंगा देवी पत्नी पूनम चंद ब्राह्मण घायल हुए। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे व घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां से विमला देवी को बीकानेर रेफर कर दिया गया। लखासर हाइवे टोल की क्रेन व कार्मिकों ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाया और हाइवे पर रास्ता क्लियर करवाया। राहगीरों व आस पास के लोगों ने दुर्घटना देखकर सवारों के बाल बाल बचने पर राहत जताई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। देखें मौके के फोटो:- 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा के निकट दो ट्रकों के बीच चकनाचूर हुई कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार व लखासर टोल कार्मिक पहुंचे मौके पर।