May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.23.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ से कालू रोड़ पर अभी अभी हुए हादसे में तीन जने गंभीर घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ से गांव गुंसाईसर बड़ा के बीच में बन रहे टोल प्लाजा के पास एक कार एवं एक मोटरसाईकिल की भीडंत हो गई। कार कालू गांव की बताई जा रही है एवं मोटरसाईकिल सवारों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना में एक जना कार में एवं दो जने मोटरसाईकिल पर सवार थे एवं तीनों को चोटें आई है। घटना में घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया है। जहां से तीनों घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया गया है। कार में सवार युवक की पहचान कालू गांव निवासी कानाराम पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है एवं बाईक सवार घायलों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है, ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।