






दानदाता सोनी के सहयोग से लाखों की लागत से बनेगा गौमाता-नंदी निवास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व कोलकात्ता प्रवासी नंदकिशोर महेंद्र कुमार सोनी 7,51000 की लागत से जीवदया गौशाला में गौमाता नंदी निवास घर का निर्माण करवाएंगे। गौशाला मंत्री शिवरतन सोमाणी ने बताया कि सोनी परिवार द्वारा गौशाला परिसर में 18 x 60 फिट का 7,51000 की लागत से नव निर्माण करवाया जाएगा। गौशाला समिति के सदस्य शिवभगवान मालपानी, रामावतार मूंदड़ा व नथमल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दानदाता पूर्व में भी गौवंश के लिए एक ऐसे ही भवन का निर्माण करवा चुके है। इसके अतिरिक्त विभिन्न सेवाएं देते रहते है। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने सोनी परिवार का आभार जताया।
कल होगा अंबेडकर जन्मोत्सव पर जिला संगोष्ठी का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव की जिला संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी सुभाष कमलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया भाग लेंगे। वहीं स्थानीय भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगोष्ठी में शामिल होंगे।



