






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2023। गुड़गांव से एक पर्यटकों की कार बीकानेर की ओर आ रही थी। करीब 10.30 बजे हाइवे पर कितासर के पास कार गायों से टकराई व तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व गनीमत रही की कार के एयर बैग खुल जाने से सवार सुरक्षित रहें। कार सवार कार टोचन करवा पुन: गुड़गांव लौट गए। वहीं एक अन्य हादसे में एक अज्ञात वाहन ऊंट को टक्कर मार कर भाग गया। दोनों ही मौका स्थल पर पुलिस थाने हैड कांस्टेबल बलवीर काजला अपनी टीम कांस्टेबल अजीत व महेश के साथ मौके पर पहुंचे और टीम ने एक्टिव रहकर रात को ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम को बुलाकर क्रेन की मदद से मृत गायों के शव को सड़क से हटवाया। सड़क से घायल ऊंट को भी क्रेन की सहायता से साइड में करवाया। टीम ने रात को एक्टिव रहकर हाइवे का रास्ता साफ करवाया जिससे किसी अन्य दुर्घटना की आशंका को टाला जा सका।





