May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका कस्बे का आने वाले 5 वर्षों में विकास कितना करवा पाती है यह तो समय ही तय करेगा लेकिन फिलहाल नए पालिकाध्यक्ष के लिए उनके कार्यालय का भव्य विकास जरूर पालिका ने करवा दिया है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा शनिवार दोपहर 12 बजे अपना पदभार ग्रहण करेगें एवं इस मौके पर भाजपा पार्षदों सहित सभी नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद रहेगें। विदित रहे कि नगरपालिका का गत बोर्ड का कार्यकाल पूर्ण होने एवं नया बोर्ड गठीत होने के बीच में करीब छह माह से अधिक समय तक पालिकाध्यक्ष का पद रिक्त ही था एवं इस दौरान नगरपालिका प्रशासन ने लाखों की लागत से पालिकाध्यक्ष कार्यालय की आंतरिक साज सज्जा कर दी गई है। मानमल शर्मा इस भव्य कार्यालय में बैठने वाले पहले पालिकाध्यक्ष होगें। आप भी देखें नए पालिकाध्यक्ष कार्यालय की भव्यता श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ फोटो के माध्यम से।