






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। तहसील के गांव मोमासर में सीएचसी के नए भवन के निर्माण का मसला उलझता जा रहा है और इस उलझन में यहां काटे गए हरे पेड़ों की बली को तो सब भुलते जा रहे है। विदित रहे कि मोमासर में करीब सात माह पूर्व नए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निमार्ण हेतु 3.65 करोड़ रुपए का बजट पारित हुआ था। इस हेतु गांव के मध्य पहले से बने हुए सीएचसी प्रांगण में ही नवनिर्माण के टेंडर भी हो चुके लेकिन इस बीच गांव के एक गुट ने नया भवन रामदेवजी मंदिर क्षेत्र में बनवाने का प्रयास किया एवं मामला लटक गया। ऐसे में सोमवार मोमासर के एक गुट ने पुराने भवन प्रांगण में ही नवनिर्माण कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने 2 दिन के अंदर-अंदर पुराने भवन वाली जगह ही निर्माण शुरू नहीं होने पर 19 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना हॉस्पिटल के सामने शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सालय का स्थान बदलने का पुरजोर विरोध किया जाएगा एवं वर्तमान चिकित्सालय प्रांगण में ही नवनिर्माण शुरू नहीं होने तक धरना जारी रखा जाएगा।



