May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। लखासर के केशराराम नायक का शव सड़क पर मिलने के बाबत सेरूणा थाने के बाहर शुक्रवार को दिनभर समाज व परिवार के लोग धरना देकर बैठे रहें। देर रात धरना स्थल पर सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार पहुंचे। दिनेश कुमार से वार्ता के बाद धरनार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया। मृतक केशराराम नायक के परिजन व समाज के लोगों ने अपनी मांगे सीओ के सामने रखी। प्रदर्शन में शामिल राजेन्द्र नोसरिया ने बताया कि प्रशासन के साथ वार्ता सफल रही व केशराराम की मौत के मामले में 302 में मुकदमा दर्ज होने, 7 दिन में आरोपी की गिरफ्तारी करने व पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की मांग पर सहमति बन गई व देर रात 11 बजे बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, छैलूसिंह शेखावत, रत्न लिखमीसर, हरिराम बारूपाल, सीताराम नायक, शंकर नायक वार्ता में शामिल हुए तथा प्रशासन के साथ सहमति बन गई।