May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2025। खेत की सींव तोड़कर काश्तकार के साथ मारपीट करने के आरोप में बाप बेटे के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुनपालसर निवासी 24 वर्षीय मनोज पुत्र डालूराम नायक ने इसी गांव के सुगनाराम पुत्र चुनाराम मेघवाल व उसके बेटे महेंद्र के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह रानासर नरूकान निवासी प्रेमप्रकाश शर्मा के खेत में काश्तकार है। खेत पडौसी आरोपी आए दिन खेतों की सींव तोड़कर अपने पशुओं को परिवादी के काश्त खेतों में घुसा देतें है। परिवादी के ओलमा देने पर नहीं माने और 15 मई को परिवादी व उसके ताऊ का बेटा भाई पंकज पुत्र नानकराम खेत पर थे। रात करीब 8 बजे दोनों भाई खेत में ट्यूबवेल से सिंचाई की लाईनें चला रहे थे। तभी खेत पड़ौसी दोनों बाप बेटे आए और सींव तोड़ने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने आवेश में आकर हाथ में चौसंगी लेकर गालियां देते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी व जेब से गिरे 5 हजार रूपए छीन लिए। मौके पर खेत मालिक सहित अनेक लोग पहुंचे व उसे बचाया। परिवादी को अनेक चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।