






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में अपर लोक अभियोजक के पद पर शुक्रवार शाम आए आदेशों के बाद एडवोकेट सोहन सिद्ध ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने स्थानीय कोर्ट परिसर में कार्यभार ग्रहण करते हुए कानून के शासन व समाज के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता पूनमंचद मारू ने पुलिस व अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्व्य करने के साथ आमजन के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान एडवोकेट अनिल धायल, एडवोकेट रणवीरसिंह खींची मौजूद रहें। सिद्ध के चेंबर के अधिवक्ता महेन्द्र मोटसरा, जितेंद्र स्वामी, रोहित पालीवाल, रश्मि करनानी ने भी उन्हें बधाई दी।




