May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-18 at 9.21.21 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव जोधासर में 20 वर्षीय युवक ने अपने सगे ताऊ, ताई व भाईयों के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट का आरोप लगाते हुए शेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। एएसआई चैनदान ने बताया कि जोधासर निवासी पप्पुसिंह ने अपने ताऊ करणीसिंह, ताई बसुकंवर व उनके पुत्र छैलूसिंह, भंवरसिंह के खिलाफ जरीए इस्तगासे मामला दर्ज करवाया है। जिसमें पप्पुसिंह ने आरोपियों के खिलाफ गत 8 अगस्त को उसे उसके खेत में नहीं जाने दिया एवं उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पप्पुसिंह ने आरोपियों पर धोखाधड़ी कर जमीन भी अपने नाम बेचान करवाने का आरोप भी लगाया है। मामले की जांच एएआई चैनदान करेगें।