May 20, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2025। फिलहाल क्षेत्र में दबंगाई करने वालों के खिलाफ पुलिस का रूख जबरदस्त सख्त देखने के मिल रहा है। वहीं शांतिप्रिय इस अंचल में बड़े शहरों में होने वाले अपराधों जैसी घटनाएं भी सामने आने लगी है। सत्तासर निवासी 25 वर्षीय रविंद्रसिंह पुत्र जेठूसिंह राजपुत ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मोमासर निवासी हजारी पुत्र केशराराम गोदारा, रोहित पुत्र पवन शर्मा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह श्रीडूंगरगढ़ से मोमासर रूट पर बस चलाता है। 18 मई की शाम को वह और उसके पिता मोमासर में सवारियां छोड़ने के बाद अपने गांव लौट रहें थे। करीब 7.15 मोमासर सत्तासर मार्ग पर आड़सर फांटे के पास भैरूंजी मंदिर के निकट एक बिना नंबर की बाइक लिए दोनों आरोपी आए। आरोपियों ने बस के आगे बाइक देकर बस रूकवा दी व गालियां देते हुए इस रूट पर गाड़ी चलाने के लिए उन्हें हफ्ता देने की बात कहते हुए धमकाया। जब परिवादी ने गालियां देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की। लोटे की एंगल से उसकी आंख के पास चोट मारी जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। आरोपियों ने उसके पास से 8,500 रूपए छीन लिए व अपनी धमकी दोहराई। राह चलते लोगों ने बीच बचाव कर परिवादी व उसके पिता को छुड़वाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति के है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को सौंप दी है।